फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमयी परिस्थिति में नाबालिग लड़की लापता।

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल फोन लूटने के आरोप में दो लुटेरे गिरफ्तार।
विज्ञापन

पलवल। एक व्यक्ति से मोबाइल फोन लूटने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा हुआ फोन व वारदात में प्रयोग की गई बाइक को भी बरामद कर लिया है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल विजय ने बताया कि गांव पहाड़ी निवासी अवतार ने शिकायत दर्ज कराई है कि गत 26 अक्तूबर को वह पलवल अपने किसी साथी से मिलने आया था। पुराना जीटी रोड पर मोती पार्क के पास अवतार फोन पर बात कर रहा था उसी दौरान बाइक पर दो युवक आए और उसका मोबाइल फोन को लूटकर फरार हो गए। पुलिस द्वारा बाइक की पहचान के आधार पर मीनार गेट चौक से बाइक सवार दो युवकों को हिरासत में लिया। जिन्हें पीड़ित ने पहचान लिया। पूछताछ में आरोपी युवकों ने अपना नाम पलवल के शेखपुरा मोहल्ला निवासी विजय व गोविंद बताया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीड़ित का मोबाइल फोन व उनकी बाइक को बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत
पलवल। एनएच-टू पर होंडई एंजेसी के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मजदूर की मौत हो गई। कैंप थाना पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई पोपसिंह के अनुसार धौलागढ़ के फुलविहार निवासी रघुवीर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका भतीजा करण सिंह मेहनत मजदूरी का कार्य करता था। गत 27 अक्तूबर को करण मजदूरी के काम से हौंडई एजेंसी के समीप खड़ा हुआ था। उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने करण को टक्कर मार दी। घायल अवस्था में करण को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें