फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार दिखाकर पिकअप गाडी चालक से पंद्रह हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। पिकअप गाड़ी में टीन भरकर होडल से कलानौर ले जा रहे चालक से अज्ञात बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियार दिखाकर उससे साढे़ पंद्रह हजार रुपये लूटे और फरार हो गए। घटना के बाद घायल चालक ने मामले की सूचना मुंडकटी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने चालक की शिकायत पर लूट व शस्त्र अधिनियम का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चालक बजरंग निवासी गांव बौंदकलां जिला चरखी दादरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 अगस्त को वह पिकअप गाडी में टीन भरकर कलानौर जा रहा था। टोल टैक्स बचाने के चक्कर में वह राष्ट्रीय राजमार्ग को छोड़ कर गांवों के रास्तों से जा रहा था। राजामर्ग से थोड़ी दूर पहुंचते ही बाइक पर सवार दो युवकों ने हथियार दिखाकर गाड़ी रुकवा ली और मारपीट कर नगदी और मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें