फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। हसनपुर खंड के गांव खांबी में घर से सैर के लिए निकले एक युवक का शव संदिग्ध हालात में खून से लथपथ मिला। मृतक एक निजी कंपनी में सेल्स ऑफिसर के पद पर कार्यरत था। घटना की सूचना मिलते ही हसनपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के पिता नंदकिशोर की शिकायत पर हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हसनपुर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार के अनुसार गांव खांबी निवासी नंद किशोर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसका पुत्र मोहन शर्मा उर्फ भीमा निजी कंपनी में सेल्स ऑफिसर के पद पर कार्यरत था। शुक्रवार की सुबह मोहन शर्मा घर से गांव में ही घूमने के लिए गया था। रात लगभग साढ़े 11 बजे सूचना मिली कि मोहन शर्मा खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा है और उसकी छाती में गोली लगी हुई है। उसके शव के पास ही उसकी बाइक, बैग, लैपटॉप व एक कट्टा भी पड़ा हुआ था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें