फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट बंद रहने से राशन नहीं ले पा रहे 15 हजार परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन/ पलवल। किसानों के आंदोलन को देखते हुए सरकार द्वारा इंटरनेट सेवा बंद किए जाने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। एक ओर जहां बायोमैट्रिक पीओएस मशीन न चलने से 15 हजार परिवारों का राशन भी अटका पड़ा है, वहीं लोग न तो कोई आनलाइन लेन-देन कर पा रहे हैं और न ही कोई आवश्यक कार्य कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

राशन डिपो होल्डरों की बायोमैट्रिक पीओएस मशीनों को इंटरनेट से चलाया जाता है। इंटरनेट न चलने से गरीबों का राशन अटक गया है। 31 जनवरी के बाद जनवरी महीने का राशन नहीं मिल पाएगा। ऐसे में राशन कार्ड धारक परेशान हैं। सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि इंटरनेट बंद होने से राशन वितरण प्रभावित हो रहा है। वे इस बारे में कुछ नही कर सकते। इसके अलावा ऐसे बहुत से उपभोक्ता हैं, जो आनलाइन बिजली का बिल भरते हैं। ऐसे में इंटरनेट बंद होने के चलते वे बिजली बिल नहीं भर पा रहे हैं। वहीं मोबाइल पर आनलाइन पढ़ाई कर रहे बच्चों को भी इससे बेहद परेशानी हो रही है। वहीं अपने कामों के लिए ज्यादातर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने वालों को भी काफी दिक्कत आ रही है। हालांकि कई लोगों ने वाईफाई की सुविधा ले ली है। इंटरनेट संचालक जितेंद्र तेवतिया ने बताया कि पिछले पांच दिन में उनके द्वारा पलवल शहर के अंदर ही करीब 50 वाईफाई कनेक्शन लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें