फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल में शनिवार को मिले कोरोना के 15 नए मरीज, ठीक हुए 27

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिले में शनिवार को कोरोना के 15 नए मरीज मिले जबकि 27 मरीज ठीक होकर अपने घरों को चले गए हैं। मरीजों की कुल संख्या 3206 हो गई है, वहीं ठीक होने वालों की संख्या 3068 है। अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप ने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर अब तक जिले में 66534 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है, जिनमें से 49515 लोगों ने अपना समय पूरा कर लिया है। अभी 17019 लोग निगरानी में हैं। जिले में कोविड-19 के पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए 23405 लोगों की पहचान की जा चुकी है। अब तक 13197 लोगों को मनोवैज्ञानिक सेवाएं देकर कोरोना के प्रति उनके भय को कम किया गया है। इस समय जिले में 7 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। 66825 लोगों के नमूनों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 62642 की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 977 की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें