फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच के लिए गई युवती से किया दुष्कर्म्र, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती से दुष्कर्म करने का आरोप
विज्ञापन

पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र के क्षेत्र में एक नाबालिग ने खेतों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने दो आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है। जांच अधिकारी एएसआई अमलेश ने बताया कि 28 नवंबर की शाम पीड़िता खेतों में शौच करने के लिए गई थी। इसी दौरान गांव बड़ोली निवासी भवेश व सोनू पहले से ही खेतों में मौजूद थे। जिन्होने पीड़िता को पकड़ लिया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर उसके माता-पिता मौके पर पहुंच गए जिन्हें देख आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों की मदद से पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी भवेश को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका दूसरा साथी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन


रंजिशन में चलाई गोली
पलवल। थाना चांदहट में शुक्रवार को रंजिशन गोली चलाने का मामला दर्ज कराया गया है। जांच अधिकारी एएसआई नरेंद्र ने बताया कि गांव मिल्क गन्नीकी निवासी बच्चू ने शिकायत दर्ज कराई है कि लगभग एक महीने पूर्व पलवल में उनका कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था। उसी बात की रंजिश रखते हुए गांव निवासी ललित, साहिल, सुंदर, गांव बेढ़ा पट्टी होडल निवासी कृष्ण व धीरज, गांव रायदासका निवासी सागर अपने छह-सात अन्य साथियों के साथ पीड़ित के घर पहुंच गई और पीड़ित व उसके भतीजे बाबू पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि उक्त लोगों ने सीधे फायरिंग की। पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने कमरे में छुपकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें