हाइवे पर लगी ग्रिल में पैर फंसने से युवक की मौत
-होडल की ओर से कोसी की तरफ भाई के साथ जा था युवक
होडल। राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबचिक पर्यटन स्थल के समीप बने फ्लाईओवर पर लगी ग्रिल में बाइक पर बैठे एक युवक का पैर फंस गया। इससे युवक बाइक से गिर गया और घायल हो गया। उपचार के लिए युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच अधिकारी एएसआई विजय कुमार ने बताया कि बुधवार की सांय हथीन के गांव कोट निवासी इलियास अपने 55 वर्षीय भाई जुरू को बाइक से होडल की ओर से कोसी की तरफ जैसे वह डबचिक पर्यटन स्थल के समीप हाइवे पर बने फ्लाईओवर पर चढ़ने लगे तो जुरू का पैर हाईवे के साथ लगी ग्रिल में फंस गया। इससे जुरू गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई । पुलिस ने मृतक के भाई इलियास के बयान पर 174 की कार्यवाई कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।