फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

124 लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका

विज्ञापन
पलवल में टीका लगवाते डॉक्टर ललित कौशिक। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। कोरोना से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत मंगलवार को नर्सिंग कॉलेज में 124 लोगों को टीका लगाया गया। जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि एक महीने से जिले में टीके लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को भी 914 लोगों को टीके लगाए गए थे। मंगलवार को केवल नर्सिंग कॉलेज में बनाए हुए केंद्र पर ही टीका लगाया गया। शाम पांच बजे तक टीके लगाए गए।
सिविल सर्जन ने बताया कि पलवल में कोरोना वैक्सीन लगाने का कार्य बेहद तेजी से चल रहा है। जिले में 90 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं, उन्हें 28 दिन बाद फिर से लगाया जाएगा। इसके अलावा जिन कर्मियों के नाम से टीका रजिस्टर होकर आया है, उसी को लगाया जाएगा। उसके स्थान पर अन्य किसी को टीका नहीं लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें