फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से एक की मौत, एक घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-19 पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा साथी घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए व मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि शिव कालोनी निवासी सतन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि वह और गांव अगवानपुर निवासी उसका साथी बोबी गांव बघौला स्थित निजी कंपनी में काम करते हैं। प्रतिदिन की तरह गत 21 दिसंबर की रात को दोनों बाइक से कंपनी से घर लौट रहे थे। बाइक को सतन चला रहा था। जब दोनों युवक राजमार्ग पर मिलेनियम होटल के समीप पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोबी की मौके पर मौत हो गई और सतन घायल हो गया। वहीं कार चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें