मेवात विकास सभा के प्रधान कांग्रेस में शामिल
हथीन। हरियाणा मेवात विकास सभा के अध्यक्ष शेर मोहम्मद एडवोकेट ने बीएसपी का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थामा है। पिछले विधानसभा चुनाव में हरियाणा मेवात विकास सभा के कार्यकर्ताओं ने खुलकर बीएसपी का खुलकर प्रचार किया था। कांग्रेस में शामिल होकर सभा के अध्यक्ष शेर मोहम्मद एडवोकेट ने कांग्रेस को खुला समर्थन देकर सदस्यता ग्रहण कर ली है। उनके साथ ही रूपडाका के पूर्व सरपंच अब्दुल रहमान समर्थकों के साथ पलवल के विधायक करणसिंह दलाल के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मिले।