फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेसमेंट के नाम पर ठगे 70 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लेसमेंट के नाम पर 70 हजार ठगे
विज्ञापन

पलवल। मर्चेंट नेवी की पढ़ाई कर चुके युवक से प्लेसमेंट के नाम पर 70 हजार रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित के भाई की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई सुरेश ने बताया कि गांव दिघौट निवासी भगत सिंह ने शिकायत अपनी शिकायत में कहा है कि उसका भाई दयाशंकर मर्चेंट नेवी का कोर्स कर रहा है। दयाशंकर यूरोप से एक वर्ष की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्लेसमेंट के इंतजार में था। एक दिन दयाशंकर की फेसबुक आईडी पर कोलकाता से मोखलासुर रहमान डेल्टा स्पींग एजेंसी का संदेश आया और बताया गया कि उनके पास प्लेंसमेंट है। एजेंसी से दयाशंकर के भाई भगत सिंह ने बातचीत की और कुछ दस्तावेज मंगाकर जांच कराया तो वह असली लग रहे थे। इसी दौरान मोखलासुर ने पीड़ित को गुमराह कर कागजात व हवाई टिकट के नाम पर पहली बार 20 हजार व दूसरी बार 50 हजार रुपये अपने खाते में डलवा लिया। साथ ही दो-तीन दिन में हवाई टिकट तथा काम होने का आश्वासन दिया। आरोपी द्वारा निर्धारित दिन 1 जुलाई को पीड़ित अपने भाई को छोड़ने एयरपोर्ट पहुंचा जहां पर उनके नाम की कोई टिकट नहीं थी। पीड़ित ने आरोपी द्वारा बताए गए स्थान पर पूछताछ की तो उसका सारा पता फर्जी मिला। ब्यूरो

अवैध शराब के साथ धरा
पलवल। शहर थाना पुलिस ने युवक को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल हरपाल ने बताया कि पलवल के गोरिल्ला मोहल्ला निवासी संगीत को हथीन मोड़ के पास काबू कर कब्जे से 48 बोतल देसी शराब बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार चोरी का मामला दर्ज
पलवल। शहर थाना क्षेत्र से ईको कार चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सुरेश के अनुसार पलवल के श्याम नगर निवासी अमित कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि घर के पास से ही उनकी कार चोरी हुई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें