महिला ने खाया जहर, मौत
पलवल। चांदहट थानांतर्गत गांव हिदायतपुर में एक 20 वर्षीय विवाहिता ने जहर खा लिया। जिसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
चांदहट थाना प्रभारी शहीद अहमद ने बताया की गांव हिदायतपुर में संगीता नामक 20 साल की महिला ने जहर खा लिया। जहर खाने पर महिला की हालत बिगड़ गई और उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। शुक्रवार सायं पौने सात बजे तक मृतक महिला के परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई थी। जिस कारण मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। शनिवार को मृतक महिला के परिजन अस्पताल पहुंचे तो उनके बयान लिए गए। मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में अभी तक किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है।
सांप के काटने से किसान की मौत
पलवल । गांव चांदहट में खेतों पर काम करते समय शुक्रवार की सुबह राजेंद्र उर्फ मुकेश नामक युवक को सांप ने कांट लिया। सांप के कांटने से राजेंद्र की हालत बिगड़ने लगी तो उसे डॉक्टरों को दिखाया गया। सांप का अधिक जहर होने के कारण राजेंद्र की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को सौंप दिया।