फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सहित तीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महिला सहित तीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

पलवल। गांव दीघोट के एक युवक की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में सदर पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मामला दीघोट निवासी मृतक युवक के बड़े भाई गोविंद के बयान पर दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शुक्रवार को उसके परिजनों को भी सौंप दिया।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को सूचना मिली कि गांव रायदासका के पास एक युवक को गाली मार दी गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक घायल जोगेंद्र नामक युवक को उसके परिजन फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए थे। बाद में पुलिस ने अस्पताल में जाकर मामले की जांच की। शुक्रवार को देर सांय जोगेंद्र की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई गोविंद के बयान लिए। थाना प्रभारी ने बताया कि गोविंद ने पुलिस को दिए बयान में कहा गया कि उसके भाई जोगेंद्र का एक महिला से संबंध था। वह अक्सर उस महिला से फोन पर बात किया करता था। इस बात की भनक महिला के भाई मंढनाका निवासी हरकेश को लग गई। 26 जुलाई की रात करीब साढ़े आठ बजे महिला ने जोगेंद्र को रायदाका के पास बुलवाया। फोन सुनते ही जोगेंद्र रायदासका मोड़ पर पहुंच गया। जहां पहले से ही हरकेश व कृष्ण नामक व्यक्ति वहां घात लगाए बैठे थे। थाना प्रभारी के अनुसार शिकायत में कहा गया कि जैसे ही जोगेंद्र वहां पहुंचा तो महिला ने पीछे से कोली भर ली, तभी हरकेश व कृष्ण ने जोगेंद्र को गोली मार दी। जोगेंद्र को गोली मारने की सूचना जैसे ही उन्हें मिली, वे मौके पर पहुंच गए तथा उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए फरीदाबाद ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में दीघोट निवासी प्रियंका व कृष्ण तथा मंढनाका निवासी हरकेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें