फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस टैंकर टकराया डिवाइडर से, टैंकर का वाल टूटने से हुआ गैस का रिसाव

विज्ञापन
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराया गैस टैंकर, वॉल टूटने से हुआ गैस का रिसाव
विज्ञापन

- पुलिस और प्रशासन पहुंचा मौके पर, रिसाव को बंद करने में लिया फायर बिग्रेड का सहारा
- तीन घंटे की मशक्कत के बाद रुका गैस का रिसाव
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल बैरियर के पास खटैला सराय में शनिवार की सुबह करीब 9:30 बजे एक गैस टैंकर डिवाइडर से टकरा गया। टैंकर के टकराने से वॉल टूट गया, इसके बाद गैस का रिसाव शुरू हो गया। गैस रिसाव होते ही आसपास के क्षेत्र में गैस फैल गई तथा भगदड़ मच गई। यह जानकारी मिलते ही वहां तुरंत पुलिस व प्रशासन पहुंच गया तथा घटना स्थल से 300 मीटर दूरी पर ही दोनों तरफ वाहनों को रोक दिया गया तथा आसपास के क्षेत्रों में आग न जलाने, बीड़ी-सिगरेट न पीने के लिए लोगों को सूचित कर दिया गया। पलवल व होडल से फायर बिग्रेड की गाड़ियां बुलवाकर गैस का दबाव कम किया गया।
मध्यप्रदेश के बीना से भारत पेट्रोलियम कंपनी का एक गैस टैंकर गैस लेकर हिसार के लिए चला था। शनिवार को सुबह करीब नौ बजे के आसपास जब टैंकर पलवल जिले की सीमा में तूमसरा टोल बेरियर से मात्र दो किलोमीटर पहले खटैला सराय के पास पहुंचा तो अचानक चालक का ध्यान भटक गया और गैस टैंकर डिवाइडर से टकरा गया। इससे उसका अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया तथा टूट कर दूर जा गिरा। हालांकि टैंकर का वह हिस्सा नहीं पलटा, जिसमें गैस भरी हुई थी, परंतु उसका वॉल टूट गया। वॉल टूटने से गैस रिसनी शुरू हो गई। गैस की बदबू आते ही लोगों ने तुरंत पुलिस व प्रशासन को सूचना दी तो पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन

पुलिस बल ने मौके पर गैस रिसने की स्थिति को देखते हुए राजमार्ग पर दोनों तरफ 300 मीटर की दूरी पर ही वाहनों को रुकवा दिया। उसके बाद आसपास के क्षेत्रों में तथा खटैला सराय गांव में सूचित करवा दिया कि कोई भी आग न जलाए तथा लाइटों को बंद कर दें। इसके बाद लोगों को बीड़ी, सिगरेट, हुक्का पीने से भी रुकवा दिया गया। तब तक वहां फायर बिग्रेड की पलवल व होडल से चार गाड़ियों को बुलवाकर पानी का छिड़काव शुरू करा दिया, ताकि गैस का दबाव कम हो सके। वहां से गुजर रहे एक और गैस टैंकर को रुकवाकर उसके चालक व परिचालक से गैस रिसाव वाले टैंकर में गैस के दबाव की जांच करा उसे रुकवाने का प्रयास किया गया। एक तरफ फायर बिग्रेड की गाड़ियों से पानी का छिड़काव करा दबाव कम किया गया तो दूसरी तरफ उसके बाल को ठीक करवाया गया, तब जाकर गैस का रिसाव कम हुआ।

फसलों को हुआ नुकसान
गैस रिसाव होने के कारण जिस ओर हवा का झुकाव था, उस तरफ गैस जाने के कारण आसपास खेतों में खड़ी गेहूं की फसल खराब हो गई। किसानों को भी इससे काफी नुकसान हुआ है। किसान राजेंद्र व सोहनपाल ने बताया कि गैस का दबाव एक साथ इतना ज्यादा था कि फसल पर असर पड़ा है और फसल खराब हो गई है।
विज्ञापन


इस बारे में डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने बताया कि जैसे ही टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने पर गैस रिसाव की जानकारी मिली तो उसके रिसाव को रोकने के लिए जो भी संभव हो सका वह प्रयास कर गैस के रिसाब को खत्म कर दिया गया। लोगों को इससे नुकसान हो सकता था, पर प्रयासों के चलते उस नुकसान को होने से बचा लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें