फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त ने सरकारी स्कूलों में की छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों की गैरहाजिरी पर उपायुक्त भड़के
विज्ञापन

-उपायुक्त ने की छापेमारी, दो स्कूलों में पांच अध्यापक गैरहाजिर
पलवल। जिले में शिक्षा स्तर को सुधारने के लिए जिला उपायुक्त ने एक बार फिर से सरकारी स्कूलों में छापेमारी के लिए अभियान शुरू कर दिया है। उपायुक्त ने शिक्षकों को आदेश जारी कर दिए हैं कि शिक्षा स्तर में सुधार लाया जाए। इसी के तहत जिला उपायुक्त डॉ. मनीराम शर्मा ने रहराना व कुसलीपुर स्कूल में शुक्रवार को छापेमारी की। छापेमारी के दौरान स्कूलों से पांच शिक्षक गैर हाजिर मिले। उपायुक्त ने मौके पर शिक्षकों के एक दिन के वेतन काटने के आदेश जारी कर दिए। उपायुक्त ने स्कूलों के शिक्षकों को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन

छापेमारी के दौरान उपायुक्त के साथ मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोग इशान खान व जिला परियोजना समन्वयक अशोक बघेल भी थे। उपायुक्त पहले राजकीय माध्यमिक पाठशाला रहराना पहुंचे। उन्होंने स्कूल का रजिस्टर जांचा तो हिंदी अध्यापिका सरोजबाला व जेबीटी टीचर शकुंतला अनुपस्थित मिलीं। उपायुक्त ने दो शिक्षिकाओं के मौके पर ही वेतन काटने के आदेश दिए। उन्होंने स्कूल की तीसरी कक्षा के छात्रों से कुछ सवाल पूछे तो छात्र उनका सही जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद उपायुक्त ने राजकीय माध्यमिक पाठशाला कुसलीपुर का औचक निरीक्षण किया। जांच करने पर स्कूल में विज्ञान शिक्षक राजेश, संस्कृत शिक्षक सुधा व अतिथि अध्यापक प्रीता रानी नदारद मिले। यहां भी कोई छुट्टी नहीं लगाई हुई थी। उपायुक्त ने उनके भी वेतन काटने के मौके पर आदेश दिए। उपायुक्त ने सातवीं कक्षा के छात्रों से सक्षम हरियाणा आदि के बारे में पूछा तो छात्र कुछ बता ही नहीं पाए। शिक्षक ने उन्हें कोई जानकारी ही नहीं दी थी। इस पर उन्होंने शिक्षकों को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें