11 लोगों ने कोरोना को दी मात, 13 नए केस
पलवल। जिले में शुक्रवार को कोरोना के 13 नए मरीज मिले, वहीं 26 रोगी महामारी को मात देकर घर लौट गए। अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1453 तक पहुंच गया है। इसके अलावा 11 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। राहत की बात यह है कि रिकवरी रेट 93 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गया है। 1357 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि जिले में सर्विलांस पर 31 हजार 314 लोग आ चुके हैं। इनमें 17 हजार 365 लोगों की सर्विलांस अवधि पूर्ण हो चुकी है। अब भी 13 हजार 949 लोग सर्विलांस पर है। जिले में 21 व्यक्ति आइसोलेशन वार्ड में दाखिल हैं। 593 नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार है। अब तक 31 हजार 500 नमूनों में से 29 हजार 454 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है। संवाद