फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 नई एंबुलेंस से कोरोना को हराने में मिलेगी मदद

विज्ञापन
नई एंबुलेंस। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
कपिल शर्मा
विज्ञापन

पलवल। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां जोरों पर हैं। जिला नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण, बेडों की संख्या बढ़ाने के बाद अब एंबुलेंस की संख्या भी बढ़ाई गई है। प्रदेश सरकार द्वारा जिला स्वास्थ्य विभाग को 10 नई एंबुलेंस मिली हैं। ये एंबुलेंस विशेष तौर पर कोरोना मरीजों के लिए प्रयोग में लाई जाएंगी। परिवहन विभाग की पांच गुलाबी बसों को भी एंबुलेंस बनाया गया है। इसके अलावा नागरिक अस्पताल में 50 बेड का पोर्टेबल अस्पताल भी बनाने की योजना है, ताकि इमरजेंसी पड़ने पर मरीजों को कहीं भी अस्पताल की सुविधा मिल सके।
50 बेड का बनेगा पोर्टेबल अस्पताल
जिले में 50 बेड का चलता-फिरता यानी पोर्टेबल अस्पताल बनाने की तैयारी है। इसमें स्वास्थ्य संबंधी सभी सुविधाएं होंगी और इसे अस्पताल के मुख्य द्वार के नजदीक ही बनाया जाएगा। यह अस्पताल पूरी तरह से वातानुकूलित होगा। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास द्वारा इस अस्पताल का ढांचा अगले एक सप्ताह में तैयार हो जाएगा। अगस्त माह में इसे स्थापित किया जा सकता है। इसमें 10 वेंटिलेटर और ओपीडी तथा निक्कू वार्ड भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के लिए 10 नई एंबुलेंस मंगवाई गई हैं, ताकि मरीजों को परेशानी न हो। इसके अलावा पोर्टेबल अस्पताल बनाने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अगले माह में अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा। पोर्टेबल अस्पताल का ढांचा खड़ा होते ही स्टाफ की नियुक्ति कर दी जाएगी।
- डॉ.ब्रह्मदीप सिंह, जिला सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें