फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में टीचर हुए फिसड्डी, 3 लाख हो गए फेल

Wed, 17 Jul 2013 05:29 PM IST
भिवानी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में स्कूली बच्चों का ही नहीं अध्यापक बनने वालों का भी बुरा हाल है। इस बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) का नतीजा शर्मिंदा करने वाला है।
विज्ञापन


इस परीक्षा में सफलता का प्रतिशत महज 4.58 फीसदी रहा। परीक्षा 3,47,272 परीक्षार्थियों ने दी थी जिनमें से सिर्फ 15,420 ही पास हुए हैं। 1,20,231 पुरुष परीक्षार्थी में से 6,254 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए जबकि 2,27,041 महिला परीक्षार्थियों में से 9,166 उत्तीर्ण हुई हैं। यही नहीं कई परीक्षार्थियों ने तो फर्जी आंसर शीट तक का इस्तेमाल किया।

वेबसाइट पर आज मिलेगा रिजल्ट

परीक्षा का नतीजा 17 जुलाई को घोषित किया जा चुका है। परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.hbse.ac.in, www.htet.nic.in पर सुबह 10 बजे से उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन


इसका परिणाम बोर्ड की हेल्पलाइन सेवा के फोन नं. 01664-254000 से भी पता किया जा सकता है। इस परीक्षा के प्रश्न पत्रों की उत्तरकुंजी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

लेवल-वन 9.60, लेवल-टू 1.44, लेवल-थ्री 2.70 फीसदी
अध्यापक पात्रता परीक्षा का परिणाम में पास प्रतिशत इस बार बहुत ही कम रहा। लेवल-1 प्राइमरी टीचर परीक्षा में भाग लेने वाले 1,14,887 परीक्षार्थियों में से 11,025 उत्तीर्ण हुए हैं। इनका पास प्रतिशत 9.60 रहा।

इसी प्रकार लेवल-2 टीजीटी परीक्षा में 1,49,255 परीक्षार्थी बैठे और पास हुए केवल 2,147 परीक्षार्थी। इनका पास प्रतिशत 1.44 रहा।

लेवल-3 पीजीटी परीक्षा में 83,130 परीक्षार्थी बैठे और उनमें से 2,248 उत्तीर्ण हुए। इनका पास प्रतिशत भी मात्र 2.70 रहा है

परीक्षा में ये रहे टापर
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा की लेवल-1 प्राइमरी टीचर परीक्षा में रोल नंबर 1015045 सुनीता जिला सोनीपत ने 119 अंक और रोल नंबर 1040185 मेनका जिला भिवानी ने 119 अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया है जबकि लेवल-2 टीजीटी परीक्षा में रोल नं. 2065439 प्रमिला जिला भिवानी ने 116 अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


लेवल-3 पीजीटी परीक्षा में रोल नं. 3012132 हरदीप सिंह जिला जींद ने 121 अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें