फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर को सिम देता दोस्त काबू

Sat, 05 Oct 2013 09:41 PM IST
जींद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार में शनिवार शाम को मुलाकात के दौरान जेल में बंद हिस्ट्री शीटर शातिर बदमाश को मुलाकात के दौरान सिम दे रहे एक व्यक्ति को जेल वार्डन ने धर दबोचा।
विज्ञापन


पकड़े गए व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जिला कारागार में बंद हिस्ट्री शीटर शातिर बदमाश गांव नारा पानीपत निवासी सुरेंद्र उर्फ काला से मुलाकात के लिए शनिवार शाम को गांव रिसालवा करनाल निवासी राजेंद्र आया हुआ था।

मुलाकात कक्ष में जब दोनों बातचीत कर रहे थे तो राजेंद्र ने आइडिया कंपनी के दो सिम सुरेंद्र को थमा दिए। दोनों पर नजर रख रहे जेल वार्डन ने राजेंद्र को काबू कर लिया और सिम के बारे में अधिकारियों को सूचना देकर सिमों को बरामद करवा लिया।
विज्ञापन


सुरेंद्र उर्फ काला पर हत्या, लूट, जानलेवा हमला के काफी मामले दर्ज हैं। जेल उपाधीक्षक सेवासिंह ने बताया कि जेल में बंद बदमाश को मुलाकात के दौरान दो सिम दिए जा रहे थे। जेल वार्डनों ने सिम दे रहे व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें