हरियाणा में नगर के लोहारू रोड स्थित पीएनबी बैंक से दो लाख रुपये निकलवाकर ले जाए रहे भूतपूर्व सैनिक के बैग से अज्ञात चोरों ने डेढ़ लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने घटना की शिकायत सिटी पुलिस में दर्ज करवाई है।
जानकारी के अनुसार गांव दूधवा निवासी भूतपूर्व सैनिक रामनिवास ने सोमवार को बैंक से दो लाख रुपये निकाले थे। रामनिवास ने राशि अपने बैग में डाल ली और बाजार में खरीददारी करने लगे।
बाजार में रामनिवास ने फल खरीदने के बाद बैग से पैसे निकालने चाहे तो उसमें से डेढ़ लाख रुपये गायब थे। बैग नीचे से कटा हुआ मिला। रामनिवास ने घटना की शिकायत शहर पुलिस में दर्ज करवाई। पीड़ित ने बताया कि चोर ने तेजधार चीज बैग काटकर पैसे उड़ा लिये।