फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पुलिस मुठभेड़ में धरा गया आरोपी, लूट मामले में था वांछित; गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

Wed, 06 May 2026 10:28 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर

सार

हरियाणा के यमुनानगर में लूट मामले में वांछित एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। 
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर में बीते 27 अप्रैल को कमानी चौक के पास हुई लूट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस मामले में वांछित इनामी बदमाश मोनू उर्फ मुन्शी, निवासी हरि नगर, को अपराध शाखा-1 की टीम ने मुठभेड़ के दौरान काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश लगातार की जा रही थी।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर अपराध शाखा की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान आरोपी ने भागने का प्रयास किया। इसी दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही काबू कर लिया।

घायल आरोपी को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर ले जाया जा रहा है, जहां उसका इलाज जारी रहेगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद इस लूट मामले से जुड़े अन्य खुलासे भी हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें