साइबर सिटी के निजी स्कूलों में नर्सरी दाखिले को लेकर अभिभावकों की भागदौड़ बढ़ गई है। विंटर ब्रेक के बावजूद दाखिले की प्रक्रिया लगातार चल रही है। कई स्कूलों ने तो अपने यहां ऑनलाइल रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा दे रखी है।
रेयान इंटरनेशनल स्कूल, ब्ल्यू बेल्स स्कूल, मिलेनियम स्कूल, यूरो इंटरनेशनल स्कूल और जेम्स इंटरनेशनल स्कूल में दाखिला प्रक्रिया तेजी से चल रही है। यहां रोज दाखिले की जानकारी लेने वालों की भीड़ लगी रहती है।
जेम्स इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल मीनाक्षी जराबी बताती हैं कि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। कोई भी दाखिला फॉर्म भर सकता है। शुक्रवार को भी स्कूलों में बड़ी संख्या में अभिभावक पहुंचे। अभिभावक एकता मंच के महासचिव दिलीप गुप्ता का कहना है कि स्कूलों के दाखिला प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना जरूरी है।