Haryana Teacher Eligibility Test
- फोटो : अमर उजाला
अब एचटेट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को छह अक्तूबर तक गलती सुधार का अवसर मिला है। इस दौरान अभ्यर्थी अपने आवेदन में नाम, पता, अंगूठा निशान, फोटो युक्त पहचान नंबरों की गलती सुधार सकते हैं।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह एवं सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2022 के आवेदन में ऑनलाइन त्रुटि सुधार के लिए एक से तीन अक्तूबर तक की निर्धारित की गई थी।अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए जिसे अब बढ़ाकर छह अक्तूबर कर दिया है।
यह भी पढ़ें : Haryana: हिंदू विवाह अधिनियम में संशोधन की मांग को लेकर खापों ने भरी हुंकार, 20 सदस्यों की कमेटी बनाई
उन्होंने बताया कि जो अभ्यर्थी अपने विवरणों अर्थात नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, फोटो, हस्ताक्षर, अंगुठे का निशान, फोटोयुक्त पहचान-प्रमाण, आधार नम्बर और विषय के चयन (लेवल 2 व 3) में सुधार करना चाहते है, वे अपने आवेदन में छह अक्तूबर तक ऑनलाइन त्रुटि सुधार कर सकते हैं। इस संदर्भ में कोई भी प्रार्थना स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी नवीनतम अपडेट के लिए वेबसाइट का नियमित तौर पर अवलोकन करते रहें ताकि वे किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी से वंचित न रह जाएं।