फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड में दाखिले शुरू, ऑनलाइन करें अप्लाई

Fri, 23 Aug 2013 12:59 AM IST
सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय सिरसा ने बीएड में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के ऑनलाइन दाखिले का शेड्यूल जारी किया है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के बीएड दाखिला कमेटी के समन्वयक प्रो. सुरेश गहलावत ने बताया कि 22 अगस्त तक विश्वविद्यालय को प्रदेश के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त और निजी शिक्षण संस्थानों के लिए 41675 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन


ऑनलाइन दाखिला की प्रक्रिया 7 अगस्त को शुरू हुई थी। सरकारी शिक्षण महाविद्यालयों से बीएड करने के इच्छुक विद्यार्थी 21 अगस्त तक आवेदन कर सकते थे।

वहीं, निजी महाविद्यालयों से बीएड करने के इच्छुक विद्यार्थी 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सरकारी कॉलेजों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी 24 अगस्त तक अपना पसंदीदा महाविद्यालय का चयन इंटरनेट पर ही कर सकते हैं।
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की प्रथम मेरिट सूची 28 अगस्त को जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें