फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर शिक्षकों की हड़ताल, विद्यार्थी परेशान

Fri, 04 Oct 2013 12:04 AM IST
हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन
केयू में अखिल भारतीय विश्वविद्यालय गैर शिक्षक महासंघ के एलान पर केयू के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ ने लंबित पड़ी मांगों के लिए वीरवार को पेन और टूल डाउन हड़ताल की।
विज्ञापन


कर्मचारी वीसी कार्यालय के सामने एकत्रित हुए और केयू प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताल के दौरान केयू में कामकाज प्रभावित रहा। सबसे ज्यादा परेशानी का सामना विद्यार्थियों को करना पड़ा।

केयू में कर्मचारियों ने भी हड़ताल गैर शिक्षकों का साथ दिया, हालांकि कुंटिया ने बिजली और पानी विभाग से जुड़े कर्मचारियाें को हड़ताल में भाग न लेने निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


वहीं, कुछ टेक्निकल कर्मचारियाें ने कुंटिया प्रधान मानसिंह पर आरोप लगाया कि वे कर्मचारियों को गुमराह कर रहे हैं। वहीं, केयू प्रशासनिक अधिकारी के अनुसार केयू ने कर्मचारियों की उचित मांगें मान ली है, लेकिन उसके बावजूद प्रदर्शन किया जा रहा है, जोकि गलत है।

कुंटिया महासचिव सुनील कक्कड़ ने बताया कि वीरवार को 24 घंटे की भूख हड़ताल में यूआइटी व हार्टिकल्चर के 12 कर्मचारी बलजीत सिंह, अजय शर्मा, जीत सिंह शेर, सुरेंद्र शर्मा, रविंद्र तोमर, रामकुमार, पवन रंगा, ईश्वर सिंह, भूरा राम, रामस्वरुप, जगदीश, दूधनाथ पूर्व महासचिव दीपक शर्मा और पूर्व महासचिव मनजीत सिंह हड़ताल में शामिल हुए।

उन्हाेंने बताया कि जब तक केयू प्रशासन उनकी एसएफएस और एक्स केडर पोस्टों पर कार्यरत कर्मचारियों की प्रमोशन नहीं करता है तब तक प्रदर्शन और धरने जारी रहेंगे। इसके अलावा लाइब्रेरी, प्रेस, निर्माण शाखा, एआर की प्रमोशन, वर्ष 2003 में पक्के किए गए कर्मचारियों के वेतन में वार्षिक वृद्धि मांगें पूरी की जाएं। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर कुंटिया कर्मचारियों की मांगों को शुक्रवार तक पूरा नहीं करती तो मजबूरन कर्मचारियों को आंदोलन तेज करना पड़ेगा।

इस दौरान संत कुमार, ओपी शर्मा, नीलकंठ शर्मा, रामलाल, जगदीश खनौदा, अरविंद,रविंद्र तोमर, आजाद सिंह, नरेन्द्र वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पोली राम, उपाध्यक्ष चन्दन सिंह, कोषाध्यक्ष विजय शर्मा, प्रैस प्रवक्ता अमित कुमार, जयपाल सैनी, गणेश सिंह, बलबीर सैनी, राम कुमार हनुमान, नरेश मग्गू, शशि शर्मा, सतीश शर्मा और विनोद कुमार मौजूद रहे।

उचित मांगें मान ली गई हैं
कुलसचिव ने कहा कि कुंटिया के अध्यक्ष मान सिंह से कई बार वार्ता की गई और प्रदर्र्शन को बंद करने के लिए कहा गया। परंतु कुंटिया नेता उन मांगों को मनवाने की जिद्द पर अड़े है जो केयू प्रशासन के नियमों के अनुसार नहीं है। उन्हाेंने बताया कि उनकी उचित मांगें मान ली गई हैं।

चुनाव का समय निकालना चाहते हैं कुंटिया नेता
टेक्निकल कर्मचारी मनजीत सैनी ने कहा कि मार्च 2013 से मान सिंह और सुनील कक्कड़ इन्हीं मांगाें पर पहले प्रशासन से अपनी मर्जी से समझौता कर चुके हैं और अब इन्हीं मांगों के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। वर्तमान प्रदर्शन पांचवीं बार हो रहा है, क्योंकि मान सिंह और सुनील कक्कड़ कुंटिया चुनाव का समय निकालना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें