फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से नीलगाय की मौत, तीन मोर बीमार

Thu, 23 Jan 2014 11:29 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड का असर न केवल इंसानों, बल्कि जानवरों पर भी पड़ रहा है। ठंड के असर से वन्य जीव भी बेहाल हैं। बुधवार को पृथला गांव में ठंड से एक नीलगाय की मौत हो गई, जबकि अलग-अलग जगहों पर तीन मोर भी ठंड की चपेट में आकर गंभीर रूप से बीमार पड़ गए हैं।
विज्ञापन


वन्य जीव सुरक्षा विभाग के अधीक्षक डेलचंद सागर ने बताया कि पृथला गांव के लोगों ने उन्हें बुधवार शाम को सूचना दी कि खेत में नीलगाय बीमार पड़ी हुई है। वह अपनी टीम को लेकर पृथला गांव गए। वहां से नीलगाय को बाईपास रोड स्थित विभाग के कार्यालय लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

इसके बाद बुधवार रात को फतेहपुर गांव से मोरों के बीमार होने की सूचना मिली। तीन मोरों को कार्यालय लाकर इलाज शुरू कर दिया गया। डेलचंद के अनुसार, मोर अब खतरे से बाहर हैं। उन्होंने बताया कि विभाग की टीम गांवों में जाकर लोगों को ठंड से बीमार पशुओं के बारे में जानकारी देने का आग्रह कर रही है।
विज्ञापन


लोगों से अपील की जा रही है कि अगर कोई पशु बीमार दिखाई पड़ता है, तो टीम को सूचना देकर उनके आने तक पशु के पास आग जलाकर उसे गरमाहट दें, ताकि वह खतरे से थोड़ा बाहर निकल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें