फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श शिक्षक बनने की जरूरत

Thu, 23 Jan 2014 08:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लाडवा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय सिरसा के उपकुलपति डॉ. राधेश्याम शर्मा ने कहा कि स्थापना दिवस विश्लेषण का दिन होता है। डॉ. राधेश्याम शर्मा लाडवा के इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज के 40वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक शिक्षक को अपने शिष्यों को शिक्षा के साथ-साथ प्रोत्साहित भी करना चाहिए, ताकि उनमें आत्मविश्वास व अपने काम के प्रति ऊर्जा पैदा हो।

 उन्होंने कहा कि शिक्षकों को समय और परिस्थितियों के अनुरूप शिक्षा के सिलेबस में परिवर्तन करना चाहिए, ताकि बच्चे स्वावलंबी बन सकें। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा किताबी शिक्षा की बजाय गुणवत्ता वाली बनाने की आवश्यकता है।

इससे पूर्व डॉ. राधेश्याम शर्मा का कॉलेज पहुंचने पर प्रबंधक समिति के प्रधान पवन गर्ग ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने कॉलेज संरक्षक एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय ओमप्रकाश गर्ग की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन


उन्होंने कॉलेज की स्थापना में सहयोग देने के लिए गांव धनौरा निवासियों का भी आभार व्यक्त किया। प्रिंसिपल डॉ. प्रेम कुमारी गुप्ता ने मेहमानों का स्वागत किया। इस समारोह में 25 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके शिक्षकों को शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

वहीं, कॉलेज प्रबंधक समिति के सदस्यों ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर समानित किया। इस अवसर पर संजय गांधी स्कूल की प्रिंसिपल वीणा चोपड़ा, मनदीप तूर, हरिंद्र सिंघल, रोहित गर्ग, पवन गोयल, पवन कंसल, विजय गर्ग, राकेश मित्तल, सरपंच प्रीतपाल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें