फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा अधिकारी की पेंचकस से गोद कर हत्या

Thu, 23 Jan 2014 11:25 PM IST
अमर उजाला गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली सोसायटी निर्वाणा कंट्री में सुरक्षा अधिकारी की हत्या से सनसनी फैल गई है। घटना बृहस्पतिवार की अलसुबह की है। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सोहना रोड पर स्थित पॉश सोसायटी निर्वाणा कंट्री में बृहस्पतिवार की अलसुबह पुलिस को सूचना मिली कि सोसायटी क्षेत्र में सुरक्षा अधिकारी का शव पड़ा हुआ है। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी। इसमें पता चला कि ड्यूटी के दौरान किसी ने सुरक्षा अधिकारी की हत्या कर शव फेंक दिया। मरने वाले की पहचान झज्जर जिले के गांव डाबौदा के रहने वाले संजीत मलिक (23) के रूप में हुई है। पुलिस को शव के पास से एक बड़ा पेचकस भी बरामद हुआ है। मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं जबकि, गले पर कई जख्म भी मिले हैं। पुलिस ने यहां ड्यूटी पर तैनात रहे रहे सुरक्षा गार्डों से  पूछताछ की है, लेकिन किसी ने भी हत्या के मामले की जानकारी न होने की बात कही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसकी मौत सिर पर चोट और ज्यादा खून बहने से हुई है। सदर थाना पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
हत्या के पीछे किसी जानकार का हाथ

पुलिस को छानबीन के दौरान इस बात का अंदेशा है कि हत्या के पीछे किसी जानकार का हाथ है। पुलिस सभी गार्ड की डिटेल लेकर छानबीन कर रही है। पुलिस ने बीते एक माह के दौरान आने-जाने वाले गार्ड व उनके सहयोगियों की जानकारी हासिल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें