फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउस मीटिंग में तय किया जाएगा कितना स्मार्ट होगा पंचकूला

Fri, 04 Mar 2016 06:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
पंचकूला बाजार - फोटो : file photo
विज्ञापन
पंचकूला। नगर निगम की दस मार्च को होने वाली हाउस मीटिंग पंचकूला के विकास और स्मार्टनेस को बढ़ाने पर केंद्रित होगी। सेक्टर-19 में आरयूबी का निर्माण, पंचकूला की खस्ताहाल सड़कों की रिकारपेटिंग के साथ ही पिंजौर में नगर निगम की जमीन पर शापिंग कांप्लेक्स बनाने का मुद्दा भी इस बैठक के एजेंडे में शामिल होगा। साथ ही नगर निगम हाउस की मीटिंग में 2016-17 के लिए बजट का प्रस्ताव भी लाया जाएगा।
विज्ञापन


पंचकूला नगर निगम की 10 मार्च को होने वाली बैठक में अबकी बार 82 करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव रखा है। यह पिछले वर्ष से करीब 8 करोड़ रुपये अधिक है। साथ ही हाउस की मीटिंग में पिंजौर में नगर निगम की जमीन पर शापिंग कांप्लेक्स तैयार करने की योजना को भी मंजूरी मिल सकती है। जिससे निगम की आमदनी में इजाफा होगा। मीटिंग में 7 अन्य एजेंडों पर चर्चा की जाएगी।

आरयूबी के मुद्दे पर होगी चर्चा
नगर निगम ने हाउस की बैठक में इंडस्ट्रियल एरिया और सेक्टर-19 के बीच रेलवे फाटक पर रेलवे अंडर ब्रिज बनाने के मसले पर चर्चा का फैसला किया है। निगम की 10 मार्च को होने वाली मीटिंग के लिए जारी एजेंडे में आरयूबी के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी। वार्ड नंबर-13 के पार्षद रविकांत स्वामी ने कहा कि रेलवे फाटक के कारण लोग परेशान हैं। हर 20 मिनट बाद फाटक बंद होने से स्थिति खराब हो जाती है। आरयूबी बनने से लोगों की समस्या का हल हो सकता है।
विज्ञापन


रेड बिशप में होगी मीटिंग
नगर निगम की हाउस की मीटिंग रेड बिशप, सेक्टर-1 में होगी। मीटिंग के लिए सभी निगम पार्षदों, कालका पंचकूला के एमएलए, अंबाला लोकसभा क्षेत्र के सांसद और संबंधित अफसरों को प्रस्तावित एजेंडा वितरित कर दिया गया है। निगम की मीटिंग पहले फरवरी में होनी थी।

जगदीप ढांडा, कमिश्नर, पंचकूला नगर निगम ने बताया कि निगम की हाउस मीटिंग में 2016-17 के लिए बजट पास करना मुख्य एजेंडा होगा। सेक्टर 19 में रेलवे फाटक पर आरयूबी के साथ ही विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी।

मीटिंग के खास एजेंडे
1 नगर निगम के एरिया में आने वाले सभी रेजिडेंशियल एरिया में सोलर एनर्जी कनेक्शन लेने वालों को 3 से 5 साल के लिए हाउस टैक्स से छूट।
2 बी रोड पर डिवाइडर डिवीजन का निर्माण कराना।
3 निगम के अधीन आने वाले हर गांव में लाल डोरे से बाहर वाली भूमि पर विकास कार्य कराना।
4 पिंजौर जोन ऑफिस के निकट निगम की जमीन पर बने और खाली पड़े पुराने मकानों को शॉपिंग सेंटर के तौर पर डेवलप करना।
5 बरवाला ब्लॉक में गांव खंगेसरा, रामगढ़, टोका, खटौली, भानू, बिल्ला, दबकौरी, मान्कया, कोट, नग्गल, मोगीनंद,  मदनपुर तथा पिंजौर ब्लॉक में बुडनपुर, बीसीडब्ल्यू, हरिपुर, सकेतड़ी, अभयपुर, भैंसा टिब्बा, देवीनगर, माजरी सेक्टर 17 में आंगनबाड़ी भवन के निर्माण के लिए 250 वर्ग गज जगह उपलब्ध कराना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें