मुंबई में 26 जनवरी 2014 से राष्ट्रीय डिसेबल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होगी। इसके लिए हरियाणा की टीम का चयन कर लिया गया है। प्रतियोगिता में हरियाणा के अलावा कर्नाटक, हिमाचल व मुंबई की टीमें भी भाग लेंगी।
पहली बार हरियाणा डिसेबल क्रिकेट टीम प्रतियोगिता में भाग ले रही है। टीम का कप्तान पलवल के प्रेम प्रकाश को बनाया गया है। फरीदाबाद से प्रवीण कुमार नामक खिलाड़ी को जगह दी गई है। हरियाणा डिसेबल क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव रवि चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में मुंबई व हरियाणा दावेदार हैं। उन्हाेंने बताया कि प्रतियोगिता जीतने वाली टीम को 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। जबकि उपविजेता टीम को 30 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को पांच हजार रुपये बतौर सम्मान दिए जाएंगे। हरियाणा की टीम अनुभवी व नए खिलाड़ियाें को मिलाकर बनाई गई है। टीम का उप कप्तान भिवानी के संदीप सेन को बनाया गया है।
टीम में चयनित खिलाड़ी :
- प्रेम प्रकाश, संदीप सेन, दीपक भड़ाना, मनीष कुमार, प्रवीण कुमार, मोहित शर्मा, संतोष कुमार, रविंद्र कुमार, यशपाल, ओमवीर व सिकंदर।