फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम करें या जाने की तैयारी

Tue, 15 Oct 2013 09:06 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा मंगलवार को अलग ही मूड में नजर आए। शांत स्वभाव के सांसद ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि या तो वे समय पर काम करें, वरना जाने की तैयारी कर लें। सांसद ने कहा कि अगली मीटिंग में वही अधिकारी आए, जिसका काम पूरा हो। पंचायतों से रूबरू होने के दौरान सांसद ने अधिकारियों को विभिन्न समस्याओं के समाधान के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन



सांसद मंगलवार को सर्किट हाउस में रोहतक विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खंड रोहतक व लाखनमाजरा के गांवों की पंचायत एवं ग्रामीण प्रतिनिधियों से मिले और समस्याओं के बारे में पता किया। सांसद ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जल्द समस्याओं का समाधान करें। इससे पहले सांसद ने पंचायत प्रतिनिधियों को कहा कि प्रदेश सरकार की भी यही सोच है कि गांव के विकास में ही असल विकास छिपा है।

सांसद ने प्रशासन के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और हर समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ काम करने के निर्देश दिए। सांसद क्रमवार एक-एक ग्राम पंचायत से रूबरू हुए और उनसे गांवों की समस्याओं के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन


इन गांवों में खंड लाखनमाजरा के चिड़ी, नान्दल, सिसरोली व टिटोली गांवों व रोहतक खंड के आसन, ब्राहमणवास, बखेता, बसंतपुर, भैयापुर, भालौठ, चमारिया, धामड़, घिलौड़ कलां व खुर्द, घुसकानी, हमायुपुर, जसिया, जिन्दराण, काहनी साढे़ बारह व काहनी साढेसात, कन्साला, कटवाड़ा, खिड़वाली, किलोई दोपाना व किलोई खास, लाढोत, मकडौली कला व खुर्द, मुंगाण, नसीरपुर, पोलंगी, रिठाल नरवाल व फौगाट, रूड़की, सांघी के अलावा नगर निगम रोहतक के गांव बोहर, गढ़ी बोहर, अस्थल बोहर व फ्रैन्डस कालोनी की पंचायतें शामिल रही।


ग्राम पंचायतों ने एक-एक करके सांसद के समक्ष अपने गांव से संबंधित गली निर्माण, पानी की निकासी व नाले का निर्माण, रिटेनिंग वाल बनवाने सहित अनेक समस्याएं रखी। सांसद ने संबंधित अधिकारियों से इन समस्याओं को शीघ्र निपटाने तथा नए विकास कार्यों के लिए एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण विकास की प्रक्रिया में तेजी आएगी। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, जिला पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल, अतिरिक्त उपायुक्त आरसी बिधान, एसडीएम रोहतक अमरदीप जैन, जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जयदीप सिंह धनखड़, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप सिंह नम्बरदार, बिल्लू हुड्डा और मोनू हुड्डा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें