फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: दिल्ली आवास पर मनाया गया सांसद दीपेंद्र हुड्डा का जन्मदिन, काफी संख्या में पहुंचे लोग

Sun, 04 Jan 2026 06:46 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

सांसद हुड्डा ने कहा कि वे जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे। हाल ही में संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान भी उन्होंने लोकसभा में जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए थे।
विज्ञापन
सांसद दीपेंद्र हुड्डा के जन्मदिन पर आए समर्थक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद दीपेंद्र हुड्डा का जन्मदिन मनाने उनके दिल्ली स्थित निवास पर केक और मिठाइयों के साथ कार्यकर्ता, नेता और गणमान्य लोग पहुंचे। इनमें कांग्रेस के सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक सहित अन्य लोग बधाई देने पहुंचे।
विज्ञापन


हुड्डा ने सभी का स्नेह और अपनापन पाकर आभार जताया और लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जनता का प्यार और भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। वहीं, हरियाणा के अलग-अलग जिलों में भी कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर, भंडारे, गरीबों में राशन और फल वितरित किए।

सांसद हुड्डा ने कहा कि वे जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे। हाल ही में संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान भी उन्होंने लोकसभा में जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए थे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सांसद दीपेंद्र हुड्डा को बधाई देते उनके समर्थक - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश युवा कांग्रेस ने मनाया सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का जन्मदिन

रोहतक से कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का जन्मदिन हरियाणा युवा कांग्रेस द्वारा उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर, मिठाइयां बांटकर और जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिन को खास बनाया। हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया और प्रदेश मीडिया चेयरमैन प्रदीप यादव ने सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को बुके भेंटकर और केक काटकर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने दीपेंद्र की राजनीतिक योगदान, युवाओं के प्रति उनकी सोच और हरियाणा के विकास में उनकी भूमिका को सराहा।वहीं, पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया ने कहा ने कहा की दीपेंद्र सिंह हुड्डा आधुनिक सोच वाले नेता हैं, जो प्रदेश को प्रगति की नई दिशा देने का विजन रखते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें