फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बच्ची के साथ महिला ने लगाई फांसी

Sat, 20 Jul 2013 04:08 AM IST
फरीदाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर-21 डी में एक महिला शुक्रवार शाम पौने दो वर्ष की बच्ची को फांसी लगाने के बाद खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गई।
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवा दिया। मौके से महिला की एक डायरी बरामद हुई है, जिसकी छानबीन की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-21 डी में दीपक शर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं और गुड़गांव की एक कंपनी में नौकरी करते हैं। शुक्रवार को उनकी पत्नी मीनाक्षी(30) ने अपनी पौने दो साल की बेटी अक्षिता को फांसी लगाने के बाद खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गई।

शाम करीब पौने सात बजे दीपक के पिता सुरेंद्र शर्मा घर पहुंचे तो उन्होंने घर अंदर से बंद पाया और कमरे में दोनों को फांसी के फंदे पर झूलता पाया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतका के परिजनों को पानीपत सूचना भेज दी है। समाचार लिखे जाने तक परिजन नहीं पहुंचे थे।

पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मौके से महिला की एक डायरी बरामद हुई है, जिसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें