फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले छोटी, फिर बड़ी बेटी का मुंह व गला घोंटा: अंबाला में मां ने ही की थी दोनों बेटियों की हत्या, ये थी वजह

Tue, 06 Aug 2024 03:56 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला में 31 जुलाई को दो बच्चियों की हत्या हुई थी। दोनों बच्चियों को और किसी ने नहीं बल्कि उनकी अपनी मां ने ही मारा है। आरोपी मां ज्योति ने पुलिस के सामने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में दोनों बच्चियों की हत्या की आरोपी मां ज्योति। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला सिटी की वाल्मीकि बस्ती में 31 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई दो बच्चियों की मौत मामले में चौंका देने वाला खुलासा हुआ है। दोनों बच्चियों को उन्हें अपनी कोख से पैदा करने वाली मां ने ही मारा है। पुलिस ने इस मामले में बच्चियों की मां ज्योति को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में आरोपी ज्योति ने अपना जुर्म कबूला है कि पहले सात वर्षीय अमायरा का चुन्नी से गला घोंटने के साथ-साथ सांस रोककर मार डाला था। इस बीच बड़ी बेटी 11 वर्षीय योगिता ने सीढ़ियों के ऊपर से देखा तो उसकी भी चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। 

अंबाला सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील दत्त ने बताया कि ज्योति ने प्राथमिक पूछताछ में हत्या का कारण घरेलू कलह बताया था। पति नशे का आदि है। चौथी नंबर पर बेटी अमायरा पैदा हुई तो तभी से उसे ताने दिए जा रहे थे। बेटी को नजायज बताया जा रहा था। इसलिए यह कदम उठाया। आरोपी ज्योति को पुलिस अंबाला सिटी कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रही है। दरअसल, इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने एसआईटी का गठन किया था। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही थी। 
विज्ञापन


यह था पूरा मामला 
वाल्मीकि बस्ती में 31 जुलाई बुधवार को एक घर में दो बच्चियों के शव मिले थे। दोनों बच्चियों के गले पर निशान थे और एक बच्ची के मुंह से खून निकल रहा था। पुलिस ने बच्चियों के दादा वेदप्रकाश की शिकायत पर सुबह घर पर झगड़ा करने वाले विकास के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। दादा वेदप्रकाश ने बताया था कि बुधवार की सुबह आठ बजे बच्चियों के पिता सोनू और भाई सौरभ कहीं चले गए थे। घर पर दोनों बच्चियां 11 वर्षीय योगिता और सात वर्षीय अमायरा के अलावा कोई नहीं था। करीब एक घंटे बाद ही जब सौरभ घर पर आया तो देखा कि दोनों बच्चियां सीढि़यों पर मृत अवस्था में पड़ी हुईं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें