फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की चाह में मां ने 3 माह की बेटी को जिंदा दफनाया

Mon, 01 Jul 2013 04:41 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मां भी तो किसी की बेटी है। अगर एक बेटी, दूसरे बेटी के अस्तित्व को नहीं समझेगी तो फिर कौन समझेगा? यह सवाल इसलिए क्योंकि हरियाणा के करनाल जिले में एक मां ने अपनी तीन साल की बेटी को जिंदा दफन कर दिया।
विज्ञापन


समय रहते परिजनों ने देख लिया और तीन माह की मासूम को क्रब से जिंदा निकाल लिया। पुलिस ने मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सईद छपरा गांव की अजमेरी खातून की तीन बेटियां और एक बेटा है। उसे एक और बेटे की चाह थी लेकिन इस बार भी उसे एक बेटी पैदा हुई।

शनिवार को अजमेरी ने आसमा को जान से मारने की कोशिश की लेकिन घरवालों ने उसे बचा लिया। घटना के समय उसका पति घर में मौजूद नहीं था।

जांच अधिकारी ने बताया कि बेटी पैदा होने से वह परेशान हो गई थी। वह बेटा चाहती थी। पुलिस के अनुसार, उसने आसमा को कमरे में ही दफना दिया था तभी घर की दो महिलाएं आसमा को देखने आईं।
 
कमरे की मिट्टी खुदी हुई देखकर उन्होंने सवाल किया तो उसने बताया कि आसमा की मौत हो गई थी, इसलिए उसे यहीं दफना दिया। इस पर उन महिलाओं को संदेह हुआ और उन्होंने तत्काल अन्य परिजनों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें