हरियाणा के कैथल में भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुजरात के मंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा पीएम पद के लिए उम्मीदवार घोषित करते ही मोदी समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
मोदी समर्थकों ने रॉकी मित्तल के नेतृत्व में नवग्रह चौक सहित अन्य स्थानों पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर, गुलाल लगाकर और ढोल की थाप पर नाचकर अपनी खुशी का इजहार किया।
समर्थकों का कहना था कि मोदी समर्थकों और खुदी मोदी के लिए 17 सितंबर को उनका जन्मदिन है इसलिए इससे बड़ा तोहफा और कुछ नहीं हो सकता है।
समर्थकों ने इसके लिए पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह व पार्टी की विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज व अरूण जेटली सहित सभी शीर्ष पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।
इस अवसर पर लालू सैनी, जोगिंद्र, पवन मलिक, कालू कन्हैया, दिनेश, मुकेश, कपूरा मौजूद रहे। इस दौरान मोदी के समर्थक गायक रॉकी मित्तल ने मोदी पर तैयार की गई 1500 सीडियां समर्थकों में वितरित की।
मोदी के जन्मदिन पर वे दिल्ली 11 अशोका रोड भाजपा कार्यालय के सामने 100 किलो का केक काट 10 हजार सीडियां वितरित करेंगे।