फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: इंडियन बायो फ्यूल्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 1000 क्विंटल पराली और महंगी मशीनें जलकर राख

Wed, 22 Apr 2026 05:49 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, ऐलनाबाद (सिरसा)

सार

मशीनों से निकली चिंगारी के कारण अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और मशीनों सहित पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। 
 
विज्ञापन
फैक्ट्री में लगी भीषण आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के नोहर रोड स्थित ढाणी शेरावाली से केहरवाला रोड पर स्थित इंडियन बायो फ्यूल्स फैक्ट्री में बुधवार दोपहर को भीषण आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग लगने की इस घटना में फैक्ट्री में रखी करीब 1000 क्विंटल पराली जलकर राख हो गई। वहीं, लाखों रुपये की महंगी मशीनें भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गईं।
विज्ञापन


फैक्ट्री मालिक दीपक गोयल पुत्र सुभाष गोयल ने बताया कि उनकी फैक्ट्री में पराली से मिट्टी तैयार करने का कार्य किया जाता है। मंगलवार शाम काम के दौरान मशीनों से निकली चिंगारी के कारण अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और मशीनों सहित पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। 

घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक फैक्ट्री में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें