फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने लगाई आग, एक साल का बेटा भी झुलसा

Wed, 04 Dec 2013 09:07 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिला सिरसा में हिसार रोड स्थित खैरपुर के जंडीवाली गली में विवाहिता ने बुधवार को आग लगाकर आत्मदाह करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इसमें विवाहिता का एक साल का बच्चा भी झुलस गया। विवाहिता को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विवाहिता के पिता ने बेटी के ससुर के खिलाफ दुराचार के प्रयास, मारपीट और जलाकर मारने का आरोप लगाया है।

इसके अलावा सास पर ससुर के सहयोग करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उपचाराधीन विवाहिता मनीषा के सोनीपत के गांव दंतोड़ी निवासी पिता शीशपाल ने कहा कि उनकी बेटी का विवाह करीब अढ़ाई साल पहले खैरपुर के जंडीवाली गली निवासी जितेंद्र कुमार के साथ हुआ था।
विज्ञापन


एक साल पहले उनके घर एक बेटा हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले मनीषा ने फोन कर बताया कि उसका ससुर महेंद्र उसके साथ जबरदस्ती करता है और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता है।
विज्ञापन


इस पर वे बीते मंगलवार को उसके ससुराल पहुंचे। यहां मोहल्ला निवासियों के साथ पंचायत भी हुई, जिसमें पूरी बात रखी गई।

पंचायत में कोई बात नहीं बनी तो उन्होंने रात को मनीषा की ससुराल में रहने के बजाय अपनी दूसरी पुत्री के ससुराल वनसुधार चले गए।

बुधवार सुबह जैसे ही वे सिरसा पहुंचे तो पता चला कि मनीषा को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

उधर, विवाहिता के ससुराल पक्ष का कहना है कि मनीषा मानसिक रूप से परेशान रहती है। उसका उपचार भी चल रहा है।

चिकित्सकों के अनुसार मनीषा करीब 95 प्रतिशत झुलस चुकी है। मजिस्ट्रेट के समक्ष मनीषा के बयान कलमबद्ध करवाए गए हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें