फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिटाइजर पीने से कई कुत्तों की मौत, लोक निर्माण विभाग में कोहराम

Sun, 07 Mar 2021 05:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, तावडू
विज्ञापन
अस्त-व्यस्त पड़े सैनिटाइजर के ड्रम... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगर के लोक निर्माण विभाग कार्यालय परिसर में रखे सैनिटाइजर के ड्रमों में रिसाव होने से कई कुत्तों की मौत का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने इसे नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही बताई है। वहीं, नगरपालिका सचिव ने लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। 

विज्ञापन


नगरवासी साकिर, जमालुद्दीन, हाशिम, आकिब और रशीद ने बताया कि ड्रमों से सैनिटाइजर का रिसाव हो रहा था। कुत्ते पानी समझकर पी गए। कुछ देर बाद ही कुत्तों की मौत हो गई। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग कार्यालय में सुपरवाइजर राहुल मौर्य ने बताया कि सैनिटाइजर पीने से काफी कुत्तों की मौत हो गई। 
उन्होंने कई बार स्वयं कुत्तों को दफनाया है। इस बारे में नगर पालिका सचिव सुनील रंगा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में अभी आया है। इस मामले में जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें