फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : नौ जिलों में दोबारा तेजी से बढ़ रहा कोरोना, 323 नए मामले, तीन की मौत

Sun, 07 Mar 2021 01:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

  • करनाल, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, फरीदाबाद, पानीपत बने हॉटस्पाट
विज्ञापन
demo pic - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में कोरोना के नए मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। नौ जिलों में महामारी फिर से अपने पांव पसार रही है। शनिवार को कोरोना के 323 नए मामले सामने आए, जबकि तीन संक्रमितों की मौत हुई है। करनाल, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, फरीदाबाद व पानीपत महामारी के हॉटस्पॉट बने हुए हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को नए मामलों व मौतों को लेकर अधिक तेजी दिखी। शुक्रवार को कोरोना के 233 नए मामले सामने आए थे, जबकि एक ही मौत हुई थी। शनिवार को मामलों की संख्या बढ़कर 323 हो गई और मौतें भी 3 हुई हैं। नए मामलों में तेजी आने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।

गुरुग्राम में शनिवार को 48, फरीदाबाद में 23, अंबाला 36, करनाल में 58, पानीपत 23, पंचकूला 35, कुरुक्षेत्र में 42, यमुनानगर में 15 व फतेहाबाद में 13 नए मामले सामने आए हैं। नए मामलों की संख्या कैथल में 7, चरखी दादरी 5, सिरसा 4, झज्जर-रोहतक 1-1, रेवाड़ी 2, सोनीपत-हिसार में 4-4 रही है। 
विज्ञापन


पांच जिलों में कोई केस नहीं आया
महेंद्रगढ़, भिवानी, पलवल, जींद व नूंह में कोई नया केस नहीं आया है। करनाल, हिसार व फरीदाबाद में एक-एक संक्रमित ने दम तोड़ा है। रिकवरी रेट 98.18 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.12 प्रतिशत है। सक्रिय मामले बढ़कर 1898 हो गए हैं। शनिवार को 19505 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए। 3342 टेस्ट की जांच रिपोर्ट का अभी इंतजार है।

सभी जिलों को कोरोना की टेस्टिंग और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मास्क पहनने और दो गज की दूरी बनाए रखने को लेकर जागरूकता अभियान नए सिरे चलाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

राजीव अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्वास्थ्य

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें