फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: युवा इंकलाब संगठन 11 को निकालेगा आक्रोश यात्रा

Sat, 03 Aug 2024 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:71- पत्रकारों को संबो​धित करते पूर्व पार्षद व युवा इंकलाब संगठन के अध्यक्ष कुलदीप स
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के शहीदों को सम्मान दिलाने की मांग को लेकर 11 अगस्त को युवा इंकलाब संगठन की ओर से आक्रोश यात्रा निकाली जाएगी। युवा इंकलाब संगठन के अध्यक्ष कुलदीप सुरजनवास ने बताया कि आक्रोश यात्रा नसीबपुर के शहीद स्मारक से शुरू होकर महेंद्रगढ़ के राव तुलाराम चौक पर समाप्त होगी। बाइक रैली का जगह-जगह क्षेत्र के युवाओं व पूर्व सैनिकों की ओर से स्वागत किया जाएगा। नसीबपुर में अनेक शहीदों ने अपना बलिदान दिया था। देशभर में यहां के शहीदों की गौरव गाथा गाई जाती है, लेकिन सरकार यहां पर शहीदी स्मारक बनाने की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

युवा इंकलाब संगठन के अध्यक्ष कुलदीप सुरजनवास ने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर सरकार की ओर से जल्द शहीद स्मारक को लेकर कोई कदम नहीं उठाए गए तो उनका संगठन गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाएगा। ग्रामीणों से चंदा लेकर नसीबपुर में शहीद स्मारक बनाया जाएगा। स्मारक पर वर्ष 1857 से लेकर आज तक के शहीदों का इतिहास लिखा जाएगा ताकि यहां के युवा क्षेत्र के शहीदों से प्ररेणा लेकर देश सेवा कर सकें। इस दौरान कुलदीप सुरजनवास ने महेंद्रगढ़ के चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा पार्क का नाम रेजागंला पार्क के नाम से रखने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें