फोटो नंबर-16लघुसचिवालय में धरने पर बैठे एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी।
नारनौल। एड्स कंट्रोल सोसाइटी के कर्मचारियों ने भी अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना व हड़ताल शुक्रवार से लघु सचिवालय में शुरू कर दी है।
धरने पर बैठे कर्मचारियों ने एनएचएम कर्मचारियों के साथ सुबह आयोजित किए गए हवन में भी भाग लिया। इस मौके पर जिला प्रधान पवित्रा देवी ने बताया कि हरियाणा स्टेट एड्स कंट्रोल वेलफेयर एम्पलाइज सोसाइटी यह हड़ताल अनिश्चित काल तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए सिविल सर्जन को ज्ञापन भी सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि हमारी यूनियन ने निर्णय लिया है कि पांच अगस्त को सभी कर्मचारी पंचकुला मुख्यालय पर धरना देंगे। इस अवसर पर सुनीता देवी, सरिता देवी, सुमित्रा देवी, नीतू अरोड़ा, दिनेश कुमार, रणधीर सिंह, तरुण कुमार, प्रमोद कुमार, सुरेंद्र यादव व सुरेश आदि कर्मचारी मौजूद थे।