फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: युवाओं को नशामुक्ति की दिलाई शपथ

Sat, 25 Oct 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 19नशामुक्ति व विश्व पोलियो दिवस पर शपथ दिलाते डॉ. चंद्र मोहन व अन्य।स्रोत डाॅ. चंद्र मोह
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय नारनौल में विश्व पोलियो दिवस मनाया गया। वहीं युवाओं को नशामुक्ति और पोलियो जागरूकता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. पूर्ण प्रभा ने की।
विज्ञापन

रेड रिबन क्लब की ओर से पीजी महाविद्यालय के नजदीक त्रिदेव व्यायामशाला के सहयोग से विशेष पोलियो मुक्त भारत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब के नोडल अधिकारी प्रोफेसर डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि विश्व पोलियो दिवस का उद्देश्य पोलियो के प्रति जागरूकता फैलाना और बच्चों को बचाना है।
यदि समय पर इलाज और टीकाकरण न किया जाए, तो यह बीमारी बच्चों को पैरालिसिस यानी लकवा जैसी गंभीर स्थिति में डाल सकती है, जिससे शरीर के कुछ हिस्से ठीक से काम नहीं कर पाते। त्रिदेव व्यायामशाला के निदेशक राव विरेंद्र सिंह ने कहा कि इस पोलियो जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में पोलियो और अन्य संक्रामक बीमारियों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना है। इस दौरान ट्रेनर रोहित यादव और डाइटिशियन आनंद यादव ने बताया कि पोलियो एक गंभीर बीमारी है, जो बच्चों की विकास प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें