फोटो संख्या:63- रेलवे रोड पर सरकारी खाद केंद्र पर रखे डीएपी खाद के बैग--संवाद
महेंद्रगढ़। सरकारी खाद बिक्री केंद्र पर शुक्रवार को एक हजार बैग की डीएपी पहुंची है। शनिवार को किसानों को वितरित किया जाएगा। इस समय गेहूं और सरसों की बिजाई चल रही है।
बिजाई के समय डीएपी की अधिक आवश्यकता रहती है। जिले में हर साल लगभग डेढ़ लाख हेक्टेयर में सरसों की बुवाई होती है, जो क्षेत्र की एकमात्र नकदी फसल है। किसानों ने बताया कि आमतौर पर अक्तूबर के पहले सप्ताह में किसान सरसों की बिजाई शुरू कर देते हैं लेकिन इस बार किसानों को एकड़ के हिसाब से डीएपी नहीं मिलने से कई किसानों दे देरी से बिजाई शुरू की गई है।
एक किसान को तीन एकड़ पर दो बैग डीएपी दी जा रही है। जो कि न के बराबर है। किसानाें को पर्याप्त खाद को लेकर बार-बार लंबी लाइनों में लगकर खाद लेना पड़ रहा है। अक्तूबर में 3300 बैगों का वितरण किया जा चुका है। शुक्रवार शाम को एक हजार बैग डीएपी को पहुंच गए है।
- किसानों को यूरिया भी की गई वितरित
सरकारी खाद केंद्र पर किसानों को यूरिया वितरित की गई। सरकारी खाद केंद्र पर बुधवार को 2300 बैग पहुंचे थे। किसानों को 2150 यूरिया के बैग वितरित किए गए। एक किसान को पांच यूरिया के बैग दिए गए। 150 बैग शनिवार को वितरित किया जाएगा। केंद्र के कर्मचारियों ने कहा कि जिन किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर नाम दर्ज किया हुआ है।
-
- वर्जन:
सरकारी खाद केंद्र पर खाद की कोई कमी नहीं है। केंद्र पर यूरिया के बैग रखे हैं। शुक्रवार देर शाम एक हजार डीएपी की गाड़ी खाद केंद्र पर पहुंची गई है। शनिवार को खाद वितरित की जाएगी। ढाई हजार खाद के बैगों की डिमांड की जा चुकी है। किसानों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- जगराम, मैनेजर, हैफड, महेंद्रगढ़