फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: युवाओं को नशा नहीं करने की दिलाई शपथ

Sun, 22 Mar 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 05 आमजन व युवाओं को नशा न करने की शपथ दिलाती निरीक्षक। पुलिस
विज्ञापन
नारनौल। घर-घर नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस टीम ने शहर के वार्ड 12 में भ्रमण किया। वार्ड स्थित शिवमंदिर परिसर में निरीक्षक शारदा ने नागरिकों और युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया। इस दौरान नशा नहीं करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

निरीक्षक शारदा ने युवाओं को नशे के घातक दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करते हुए इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि जो नशा पीड़ित व्यक्ति नशा छोड़ना चाहता है, पुलिस उनकी हर संभव सहायता करेगी। इस दौरान मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 के बारे में भी जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान टीम ने आमजन को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
विशेष रूप से महिलाओं को उनके अधिकारों और महिला विरुद्ध अपराधों के प्रति जागरूक किया गया, जिस पर महिलाओं ने भी अपने विचार साझा किए। वार्ड पार्षद सिकंदर और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में सभी नागरिकों को जीवन भर नशा न करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने अपील की है कि एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए हर नागरिक को इस मुहिम में अपना योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें