नारनौल। नारनौल में चेन स्नेचिंग की वारदात लगातार बढ़ रही है। अब नारनौल के सलामपुरा मोहल्ले की महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर बाइक सवार फरार हो गए। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
पुलिस शिकायत में मोहल्ला सलामपुरा निवासी मंदीप कौर ने बताया कि 24 मई के शाम करीब 6.35 बजे पीर आगा चौराह से अपने घर मोहल्ला सलामपुरा जा रही थी। इस दौरान एक बाइक पर दो युवक सवार होकर आए और गले से सोने की चेन तोड़कर भाग गए। घटना के बाद आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए, लेकिन बाइक पर सवार आरोपी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।