फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नशे के खिलाफ युवाओं को किया जागरूक

Thu, 26 Mar 2026 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:70- गांव गागड़वास में ग्रामीणों को नशा के प्रति जागरूक करती निरीक्षक शारदा देवी--स्
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नशा मुक्ति अभियान के तहत गठित टीम ने वीरवार को गांव गागड़वास में युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया। गांव के शिव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सभी वर्गों के लोगों को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

अभियान के दौरान टीम ने विशेष रूप से युवा वर्ग से सीधा संवाद किया और उन्हें नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से अवगत कराते हुए इस बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
निरीक्षक शारदा व उनकी टीम ने बताया कि जो भी नशा पीड़ित व्यक्ति स्वेच्छा से नशा छोड़ना चाहता है, पुलिस की ओर से उसकी हर संभव मदद की जाएगी। इस दौरान ग्रामीणों को मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 के बारे में भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन

नशा मुक्ति के साथ-साथ ग्रामीणों को नए आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता व भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों और बदलावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में गांव के सरपंच अजय सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें