फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भूजल स्तर सुधारने के लिए 2.71 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत

Thu, 26 Mar 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी अटेली। अटेली-कनीना क्षेत्र में गिरते भूजल स्तर को सुधारने के उद्देश्य से कृष्णावती नदी के माध्यम से रिचार्ज की योजना अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। राता कलां से मानपुरा तक नदी के विकास और जल संचयन के लिए हरियाणा सरकार ने 2.71 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है।

पूर्व विधायक सीताराम यादव ने बताया कि इस योजना पर पिछले दो वर्षों से निरंतर कार्य चल रहा था और अब इसे तेजी से पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार गिरते भूजल स्तर को देखते हुए पूर्व कार्यकाल में तत्कालीन सिंचाई राज्यमंत्री डॉ. अभय सिंह यादव के माध्यम से दो बड़ी पाइपलाइन स्वीकृत करवाई गई थीं।

इनमें से एक पाइपलाइन भालखी से राता कलां के पास कृष्णावती नदी में मिलती है, जबकि दूसरी सुरजनवास खेड़ा से मानपुरा के पास आकर जुड़ती है। इसके अलावा महासर गांव से एक अतिरिक्त वाटर चैनल भी तैयार किया गया है, जो ओवरफ्लो पानी को राता कलां के पास नदी में पहुंचाएगा।
विज्ञापन


इसी को ध्यान में रखते हुए नदी की खुदाई कर उसकी जल धारण क्षमता बढ़ाई जाएगी। पूर्व विधायक ने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से आसपास के कई दर्जन गांवों के भूजल स्तर में सुधार होगा। साथ ही जिन पंचायतों द्वारा भूमि उपलब्ध करवाई जाएगी, वहां बड़े जोहड़ों का निर्माण कर रिचार्ज प्रक्रिया को और मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें