महेंद्रगढ़। गांव जेरपुर स्थित एक बिजली की दुकान में शुक्रवार को अचानक कुछ युवक डंडे व पिस्तौल लेकर घुस गए। दुकानदार का आरोप है कि युवकों ने उनके साथ मारपीट की और पिस्तौल लगाकर धमकी भी दी।
घायल के बयान पर माधोगढ़ चौकी पुलिस ने 6 आरोपियों पर सशस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में घायल विक्रम ने बताया कि उसने घर के पास बिजली की दुकान की है। गत 27 मार्च को वह अपनी दुकान में था। इसी दौरान दोपहर करीब 1 बजे गांव निवासी हिमांशु भागकर दुकान में आया और उसके साथ पांच युवक भी डंडे व पिस्तौल लेकर घुस गए।
इस दौरान सभी उसके साथ मारपीट करने लगे और पिस्तौल लगाकर धमकी दी। बाद में उन्होंने अस्पताल जाकर अपना उपचार कराया और अब मानसिक स्थिति ठीक होने पर बयान दर्ज कराए हैं। अब पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।