फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: युवाओं को शिक्षा- संस्कारों के समन्वय से आगे बढ़ना चाहिए

Sun, 05 Oct 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। आईटीआई सुजापुर में शनिवार को दीक्षांत समारोह हुआ। डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि युवाओं को शिक्षा तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि उन्हें जनसेवा के क्षेत्रों में भागीदारी करनी चाहिए।
विज्ञापन

जब युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाते हैं, तब समाज में सकारात्मक परिवर्तन आता है। डॉ. भास्कर दास ने कहा भारत विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या वाला देश है और इसमें सर्वाधिक युवा शक्ति है। डॉ. सिमरन चौहान ने कहा युवाओं को शिक्षा और संस्कारों का समन्वय करते हुए आगे बढ़ना चाहिए।
विद्यार्थियों ने देशभक्ति, सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित गीत व भाषण प्रस्तुत किए। समारोह में विभिन्न ट्रेड के मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इससे पहले समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार, विशिष्ट अतिथि डॉ. भास्कर दास एवं अतिथि राष्ट्रीय खिलाड़ी डॉ. सिमरन चौहान युवा समाजसेविका व देवेंद्र जांगड़ा के स्वागत के साथ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें